आरा: मोहनिया जाने के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भोजपुर में किया गया स्वागत
Arrah, Bhojpur | Feb 25, 2024 कोईलवर में आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वो आज मोहनिया एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कोईलवर पुल के पास राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सीनियर नेता जागा कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।