रातू: कांठीटांड़ स्थित कोयला ट्रक और बालू लदे वाहन में टक्कर, NH-75 जाम
Ratu, Ranchi | Jun 8, 2026 रातू थाना क्षेत्र के कांठीटांड़ स्थित रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग (एनएच-75) पर कोयला लदे ट्रक और बालू लदे वाहन के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मुख्य सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं