कानपुर: कल्याणपुर में मैट्रो लाइन पर चढ़ा युवक, सुरक्षा गार्ड के मना करने पर सिर दीवार पर पटका, वीडियो हुआ वायरल
मेट्रो सुरक्षाकर्मियों की बड़ी लापरवाही आई सामने नशेबाज युवक का मेट्रो लाइन पर टहलते हुए वाडियो सामने आया है। कल्याणपुर में मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो लाइन पर एक युवक चढ़ गया और लाइन पर इधर उधर टहलने लगा। सुरक्षा गार्डन उसे रोका तो सिर दीवार में पटक लिया जिससे उसका सिर फट गया। सोमवार 4 बजे स्थानीय लोगो ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।