राजगढ़: कांधराण गांव में चुआना जोहड़ में धार्मिक आयोजन सम्पन्न, हवन, सवामणी व जागरण में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
Rajgarh, Churu | May 6, 2026 राजगढ तहसील क्षेत्र के आदर्श गांव कांधराण की ढाणी कांधरान स्थित चुआना जोहड़ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के तहत हवन, सवामणी एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। श्री बालाजी समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बन गया।