जोधपुर: नाले में डूबने से युवक की मौत के मामले में परिवारजनों ने महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर दिया धरना
एयरपोर्ट थाने के सामने गुरुवार शाम को आई तेज बरसात के बाद नाले में डूबने से युवक तगाराम की मौत के मामले में आज शुक्रवार सुबह परिवारजनों और रिश्तेदारों ने महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए, परिवार जनों ने प्रशासन से न्याय और मुआवजा की मांग की है।मृतक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रु.के मुआवजे की मांग कर रहें है।