हरदा: विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर Avbp का हरदा डीईओ कार्यालय घेराव, 8 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी।
Harda, Harda | Jul 4, 2026 हरदा में आज 4 जुलाई दोपहर 2 बजे शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले परिषद कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी स्कूल से डीईओ कार्यालय तक रैली निकाली। कार्यालय में प्रवेश के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गेट पर ही रोक दिया।