ऊंचाहार: कंदराँवां चौराहे के पास हाइड्रा की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ऊँचाहार खरौली मार्ग पर कंदराँवां चौराहे के पास शनिवार की सुबह, सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई।इंदिरा नगर कंदराँवां गाँव निवासी रामपाल की पत्नी शकुंतला पूजा करने मंदिर जा रही थी, तभी हाइड्रा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी,बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।