सिवनी: ग्राम बखारी में छात्रा से छेड़छाड़ मामले पर NSUI का हंगामा, DEO ऑफिस घेराव
Seoni, Seoni | Jun 12, 2026 सिवनी के बखारी में स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में NSUI ने DEO कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को आरोपी शिक्षक के.के. नायक की सेवा समाप्ति की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। NSUI ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।