भभुआ: पड़री गांव में घर के अंदर मोटर पंप चलाते समय बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Jul 13, 2025 पड़री गांव में घर के अंदर मोटर पंप चलाने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई। जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी अतलू लाल के 35 वर्षीय पुत्र नागेंद्र लाल बताया जाता है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि व्यक्ति अपने घर पर मोटर पंप को चालू कर रहा था।