किशनपुर बिराल में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर गुरुवार को किसान सम्मान समारोह और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसान सम्मेलन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने मंच से रासायनिक खेती छोड़ने और प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने रासायनिक खेती को प्रदूषण का मुख्य कारण बताया।