अकबरपुर: अकबरपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 136वीं जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा
अंबेडकर जन जागृति मंच के तत्वावधान में मंगलवार को 1:00 बजे अकबरपुर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर पूरे बाजार क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें