बरेली: किला थाना क्षेत्र के हुसैन बाग में दबंगों ने युवक को रास्ते में घेर कर जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
किला थाना क्षेत्र के हुसैन बाग में दबंगों ने एक युवक को रास्ते में घेर कर जमकर पीट दिया। युवक की शिकायत किला पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।