जबलपुर: महाकौशल एक्सप्रेस का एसी कोच बना 'मयखाना', आरपीएफ के जाते ही बदमाशों ने काटा बवाल, सुरक्षा पर उठे सवाल, वीडियो हुआ वायरल
जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकोशल एक्सप्रेस के एसी-2 कोच में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सफर का आनंद ले रहे यात्री अचानक सहम गए। दरअसल, ट्रेन के वीआईपी माने जाने वाले कोच में दो सिरफिरे यात्री सरेआम शराबखोरी और हंगामा करने पर उतारू थे। एक महिला यात्री की हिम्मत पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची तो जरूर, लेकिन आरोप है कि खाकी ने महज खानापूर्ति की और बि