रामपुर: पनबड़िया की एक दर्जन महिलाओं ने जिलाधिकारी के यहां शिकायती पत्र देकर कहा जल भराव की समस्या को दूर कराओ #jansamasya
Rampur, Rampur | Jul 18, 2025 पनबडिया के वार्ड नंबर 11 की दर्जन भर महिलाएँ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां पर उन्होंने शिकायती पत्र देकर कहा है कि सड़क पर जल भराव की समस्या से हम पिछले कई वर्षों से परेशान हैं, जिलाधिकारी ने कहा है कि दिखवाते हैं, जल्द समस्या दूर कराई जाएगी। यह तस्वीर शुक्रवार की दोपहर 12:00 की है। इस दौरान हमने भी वहां जाकर जायजा लिया तब पता चला सड़क काफी बदहाल है।