राजगढ़: राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने लापरवाही पूर्वक ओमनी वैन चलाकर तीन युवकों को टक्कर मारने वाले आरोपी को किया गिरफ़्तार
राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने बुधवार को शाम 6 बजे करीब प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि भगवती कॉलोनी में पैदल जा रहे 3 युवकों को टक्कर मारने वाले ओमनी वैन चालक सुमित पिता मुकेश मेवाड़ा निवासी कोली निवासी इकलेरा जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया है।