रामानुजगंज: मूसलाधार बारिश से कन्हर में लौटी धार, रामानुजगंज के 25 हजार लोगों को राहत, एनीकट के खराब गेट से पानी का रिसाव जारी
रामानुज गंज रविवार भीषण गर्मी के बीच पूरी तरह सूख चुकी कन्हर नदी ने रामानुजगंज के लोगों को पेयजल संकट में धकेल दिया था। लेकिन मई की शुरुआत में हुई तेज बारिश ने हालात बदल दिए हैं। नदी में फिर से पानी आने से जहां लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं एनीकट के खराब गेट भविष्य के लिए नई चिंता खड़ी कर रहे हैं। फिलहाल मई के शुरुआती दिनों में मौसम ने करवट ली