गोरखपुर: गोरखपुर में सांसद व BJP प्रत्याशी रवि किशन के नामांकन के बाद चुनावी जनसभा में बोले CM-तीसरे चरण तक विपक्ष ने मान ली हार
गोरखपुर में सांसद व भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उसे मोड पर पहुंच गया है, जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर लिया है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है।