ग्वालियर की गल्ला मंडी में घोटाला आया सामने ग्वालियर की गल्ला मंडी लक्ष्मीगंज में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां ग्वालियर और चंबल अंचल के कई किसानों से धान खरीदी गई। इसके एवज में जो भुगतान व्यापारियों द्वारा उन्हें किया जाना था, वह नहीं किया गया।