टांटोटी: नागोला के बड़गांव में मनरेगा में काम करने गए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव,हाथ-पैर बांधकर गला दबाने का आरोप
Tantoli, Ajmer | May 25, 2026 बड़गांव में घर से निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।शव सोमवार को सुबह 8 बजे नागोला-केकड़ी रोड से 200 मीटर दुर बीड़ के रास्ते में बाइक सहित बरामद हुआ।मृतक के शरीर पर चोटो के गंभीर निशान मिले।परिजनो ने थाना पुलिस को रिपोर्ट देकर गांव के तीन लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है।