दीगोद: किसानों की खुशहाली के लिए मां चर्मण्यवती की पूजा-अर्चना,भारतीय किसान संघ ने चंबल नदी को ओढ़ाई चुनरी
Digod, Kota | May 24, 2026 गंगा दशमी के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार शाम 5 बजे भारतीय किसान संघ की ओर से किसानों की खुशहाली और समृद्धि की कामना को लेकर एक विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत मंडावरा गांव स्थित चंबल नदी पुलिया पर मां चर्मण्यवती की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर चुनरी ओढ़ाई गई। इसके बाद महाआरती और दीपदान का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कि