जिला मुख्यालय अंतर्गत विकटगंज निवासी 32 वर्षीय युवक की फांसी लगाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप राय पिता मनमोहन राय, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले में कोतवाली थाने में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।