बहराइच: कल्यानपुर चौराहे के पास डम्पर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र की हुई मौत, एक घायल
बहराइच सीतापुर हाईवे के कल्यानपुर चौराहे के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार अज्ञात डम्पर की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा । चिकित्सकों ने परीक्षण कर पिता - पुत्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस जांच में जुट गई है।