31 दिसंबर 2025 को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी सरवर उर्फ कल्लू अपने साथी मनव्वर व भाई नदीम के साथ कार से अपने घर जा रहा था। तभी गांव के ही बाइक सवार सावेज, सुफियान व उनके एक अन्य साथी की बाइक की टक्कर सरवर की गाड़ी में लग गई थी। विरोध करने पर सरवर पर फायरिंग की गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।