गुमला: बारिश के बाद डीएसपी रोड बना जलमग्न, लोगों की परेशानी बढ़ी
Gumla, Gumla | Mar 31, 2026 शहर में मंगलवार की अपराह्न हुई बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के तुरंत बाद डीएसपी रोड की स्थिति नरकीय हो गई और पूरे इलाके में जल जमाव फैल गया। नालियों का काला और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीएसपी रोड पर पानी भर जाने से राहगीरों भारी परेशानी हुई।