स्याना: नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़, देर रात तक चलता रहा कार्यक्रम
Siyana, Bulandshahr | Apr 14, 2026
नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। सोमवार की रात्रि नगर के अंबेडकर पार्क पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर के सैकड़ो लोग एकत्रित हुए। जबकि कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा।