बरेली: रेलवे का ब्रेक! एलएचएस निर्माण के चलते कई ट्रेनें बीच रास्ते अटकेंगी, रूट बदले जाएंगे
बरेली सिटी यार्ड में एलएचएस निर्माण कार्य के चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने 9 से 17 मई तक कई सवारी, डेमू और मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन बदला है। कई ट्रेनें अब बरेली सिटी तक नहीं जाएंगी और इज्जतनगर या बरेली जंक्शन से ही चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों से सफर से पहले ट्रेन स्टेटस चेक करने की अपील की है।