दरअसल खुदागंज पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त भुण्डा हरबंशपुर गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।