हैदरगढ़: पलिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, दो महिलाएं घायल, जिला अस्पताल रेफर; पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
सुबेहा थाना क्षेत्र स्थित पलिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बाराबंकी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।