गड़हनी: गड़हनी में बिजली कटौती से उपभोक्ता काफी परेशान
गड़हनी में बिजली कटौती से स्थानीय उपभोक्ता काफी परेशान हो चुके है। इस भीषण कर्मी में रात में कभी भी बिजली चली जाती है और कब आती है कोई पता नहीं चलता। बिजली कटौती से रात में नीद खराब हो जाती है वहीं दिन में भी थोड़ी हवा चलने पर बिजली तार लड़ने की बहाना बनाकर काट दी जाती है। इस कटौती से उपभोक्ता काफी परेशान हो चुके है और कभी भी आन्दोलन कर सकते हैं।