बालाघाट: ग्राम रट्टापायली में जंगली सूअर के हमले में कृषक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रट्टापायली में शनिवार शाम खेत से घर लौट रहे एक कृषक पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में 55 वर्षीय बेनीराम पिता प्रेमलाल पांचे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार बेनीराम अपनी पत्नी नोसी बाई के साथ खेती-किसानी करते