मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के बेड़ियाँ स्थानीय प्रभात कान्वेंट हायर सेकेण्ड्ररी स्कूल में शनिवार को विधायक सचिन बिरला,सरपंच चन्द्रपाल सिंह सोहनेर,संजय पाठक आदि के मुख्य आतिथ्य मे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम दोपहर एक बजे आयोजित हुआ।सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुए आयोजन मे स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की सुंदर प्रस्तुति दी।