लवकुशनगर: मुस्लिम जेल अफसर ने हिंदू युवक संग लिए सात फेरे, रचाई अनोखी शादी
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 7, 2026
छतरपुर के लवकुशनगर में एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। सतना केंद्रीय जेल में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुके धर्मेंद्र सिंह से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार जेल में ड्यूटी के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।