महोली: महोली के चौंकनिया गांव में सांप के काटने से मासूम बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर मनमानी का आरोप लगाया
सांप के काटने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक घर में सो रहे 6 दिन के मासूम बच्चे के सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां लगातार डॉक्टर इलाज करने के बजाय परिजनों को इधर-उधर भटकाते रहे आरोप लगा है।