सुपौल: प्राथमिक विद्यालय मंडल टोला में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, समस्याओं के समाधान की उठी मांग
Supaul, Supaul | Jul 7, 2026 सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत बरूआरी पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित मंडल टोला प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय की जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाहनवाज से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली गई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि हल्की बारिश होने पर भी विद्यालय परिसर में जलजमाव हो जाता है।