रामगढ़: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन से रामगढ में झमाझम बारिश,सड़कों पर जलजमाव-मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी में बने गहरे डीप डिप्रेशन वजह से पलामू के रामगढ प्रखंड क्ष़्ोत्र में सोमवार को पूरे दिन रुक-रुक बारिश होती रही। बारिश का सिलसिला शाम सात बजे तक चलता रहा। सुबह से बादल छाए रहे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। ऐसे में रामगढ मुख्य सड़क में जलजमाव हो गया। हालांकि भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। दो दिन से बिजली गुल है।