झांसी: पुलिस ने पाल कॉलोनी, सूती मिल, सुजवाहा नहर समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा, 390 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद
Jhansi, Jhansi | Feb 4, 2025 अवैध शराब के उत्पादन बिक्री एवं तस्करी रोकने के दृष्टिगत जिलाधिकारी झाँसी व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत पाल कॉलोनी, सूती मिल, सुजवाहा नहर, पुनावली समेत अन्य शराब के अड्डो पर छापामार दबिश दी गई। इस दौरान 390 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।