इंदौर: सराफा क्षेत्र में युवती को संक्रमित इंजेक्शन लगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, एक तरफा प्यार में मूवी देखकर बनाई थी योजना
Indore, Indore | Mar 15, 2024 साउथ की फिल्म की तर्ज़ पर आरोपी ने एक संक्रमित भिखारी का खून निकाल कर अपनी प्रेमिका को लगाना चाहा। पीड़िता आरोपी से बच गई और पुलिस ने आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ देने वाले 2 आरोपियों की तलाश की जा रही है। सराफा पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और खून की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।