इंदौर: रावजी बाजार क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने कार से पैसों से भरा बैग चुराया, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Indore, Indore | Mar 15, 2024 फरियादी अजय लड्डा गुरुवार को अपने गांव से सामान खरीदने के लिए इंदौर आए थे और हाथीपाला चौराहे के नजदीक उनकी कार पंक्चर हो गई। अजय जब कार को सड़क के किनारे खड़ी करके टायर बदल रहे थे तो तभी अज्ञात बदमाश कार की पिछली सीट पर रखा बैग चुरा ले गया। बैग में ₹20 हजार, एटीएम कार्ड और दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।