प्रतापपुर: प्रतापपुर सड़क हादसे में ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूंका
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम बैकोना के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने खजूरी जा रहे थे। बैकोना के पास रामपुर मुख्य मार्ग पर डायल-112 की टीम एक मक्का लोड ट्रक की जांच कर रही थी।