राजगढ़: ब्यावरा शहर में खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
ब्यावरा शहर के भोपाल बायपास स्थित खाटू श्याम रेजिडेंसी में खाटू श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब शहर में श्री खाटू श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।