सागर नगर: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार के फैसले की निंदा
मनरेगा का नाम बदले जाने के प्रस्ताव के विरोध मे जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पुरानी गल्ला मंडी सब्जी मंडी परिसर में रविवार दोपहर 1:00 से 3:00 तक हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने के माध्यम से केंद्र सरकार से अपना फैसला वापस लेने की मांग की गई। कार्यक्रम के दौरान गांधीवादी भजन और नारे भी लगाए गए। और मोदी सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की।