मंगलवार की रात्रि करीब 9:52 पर फतेहगढ़ के डांगरी रोड पर एक बाइक के अनियंत्रित होकर स्लिप होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पास से गुजर रहे महेश चौधरी ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टर ने अपनी देखरेख कर रखा है घायलों की पहचान नारणाराम व धर्माराम निवासी बरियाडा के रुप में हुई ।