थाना लालघाटी पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम गिरवर से दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। थाना लालघाटी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा 4 दिसंबर 2025 को हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गिरवर के करूड़ी का नाका क्षेत्र में दो व्यक्ति ताश खेल रहे हैं।