बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। जहां एक बार फिर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।यह घटना बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित भरकहा चौक के पास की है।मृतक युवक की पहचान आकोपुर गांव निवासी रमेश मिश्रा के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई है।