कटंगी: बीसापुर के तालाब में जहर घोल गए शरारती तत्व: 1.75 लाख का मछली बीज तबाह, 59 मछुआरा परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट
जनपद पंचायत और थाना क्षेत्र कटंगी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बीसापुर में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अज्ञात शरारती तत्वों ने गांव के मुख्य तालाब में कथित तौर पर जहरीली दवा डाल दी, जिससे तालाब की हजारों मछलियां मरकर पानी की सतह पर तैरने लगीं। इस घटना से तालाब पर आश्रित 59 मछुआरा परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।