गोला: गोला के महुआडांड़ गांव में दुबई से पांचवें दिन पहुंचा सतेंद्र यादव का शव, नम आंखों से सरयू घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Gola, Gorakhpur | May 16, 2026 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र स्थित महुआडांड़ गांव निवासी सतेंद्र यादव का शव दुबई से पांचवें दिन शुक्रवार को गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही पत्नी, बच्चों और परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। बाद में सरयू घाट पर नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।