वाड्रफनगर: पेड़ से टकराई कार, एक श्रद्धालु की मौत, सात घायल जिला अस्पताल में भर्ती
वाड्रफनगर शनिवार के प्रमुख आस्था केंद्र बाबा बच्छराज कुंवर धाम में पूजा-अर्चना कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक अर्टिगा कार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मानिकपुर जंगल में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी