दरभंगा: प्रसव के बाद मां ने तोड़ी दम, पर नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में फैलाई रोशनी।
जीवन और मृत्यु के सबसे कठिन क्षणों में मानवता की मिसाल पेश करने वाले कमतौल निवासी लिल्हा परिवार को गुरुवार को दधीचि देहदान समिति, बिहार द्वारा सम्मानित किया गया। स्व. जयसूर्या कुमारी के अंतिम संस्कार की पूर्णाहुति एवं पगड़ी रस्म के अवसर पर समिति के प्रतिनिधियों ने उनके आवास पहुंचकर पद्मश्री विमल जैन एवं सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद के संयुक्त हस्ताक