शाहजहांपुर।कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एस आई आर अभियान के तहत 30 नवंबर 2025 तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले 80 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया। लॉटरी के माध्यम से चयनित 20 बीएलओ को मोबाइल फोन तथा 60 बीएलओ को दो-दो हजार रुपये की नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।