धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज गुरुवार को ग्राम सांकरा स्थित धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायज़ा लिया। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान उपार्जन कार्य 15 नवंबर से सुचारु रूप से जारी है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना।